’जिलाधिकारी द्वारा 50 लाख से ऊपर की लागत की परियोजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को मिले आवश्यक दिशा निर्देश

 ’नोडल अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जिलाधिकारी, अविनाश कुमार’

’जिलाधिकारी द्वारा 50 लाख से ऊपर की लागत की परियोजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को मिले आवश्यक दिशा निर्देश

पूर्ण परियोजनाओं को जल्द हैंडओवर करें-जिलाधिकारी

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो/सांसद निधि, निर्माण से सम्बन्धित समस्त कार्यदायी संस्थायें, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की
 
 
समीक्षा, मुख्यमंत्री की घोषणा, की बैठक आहूत की गई, जिसमें विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग में निर्माण कार्यो को समयान्तर्गत व
 
 
 
गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये। सभी नोडल अधिकारी प्रत्येक माह स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित प्रारूप पर तय समय पर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सड़क निर्माण, बाढ़ खण्ड, राज्य निर्माण खण्ड,
 
 
लोक निर्माण विभाग, पाइप पेयजल योजना, अग्निशमन भवन रामनगर, जल निगम, कस्तूरबा विद्यालय निर्माण, पुलिस आवास निगम, सीएंडडीएस, राष्ट्रीय निर्माण निगम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय इण्टर कालेज, बालिका छात्रावास, आईआईटी, गौ संरक्षण केन्द्र, काॅमन सर्विस कार्य,
 
 
 
नवसृजित ग्राम पंचायत, न्यायालय परिसर रिकार्ड रूम, धनवलिया सम्पर्क मार्ग, नव निर्माण, सहित आदि की गहन समीक्षा की गयी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा किये गये कार्यो कोे समय-समय पर अवगत कराते रहे।
 
 
सड़क योजना की समीक्षा के दौरान बैठक में बताया गया कि 17 कार्य पूर्ण कर लिये गये है। 34 कार्य प्रगति पर है। सांसद निधि के अन्तर्गत 01 कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अन्य कार्यो को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 
 
 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था मौजूद रहे।
 
 
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel