
इलाज के दौरान महिला की मौत परिजनों ने हॉस्पिटल संचालक पर लगाया गंभीर आरोप।
मृतक महिला के तीन नाबालिग बच्चे हैं जिनके सिर पर से मां का साया छिन गया
On
स्वतंत्र प्रभात
संजय द्विवेदी
शंकरगढ़ प्रयागराज। यमुनापार के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पटहट रोड में स्थित शांति प्रतिष्ठा हॉस्पिटल में सीता देवी पत्नी शंकर दयाल प्रजापति 35 वर्ष निवासी डभौरा मध्य प्रदेश महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिसे लेकर परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया। इसके बाद मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
फिलहाल पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर ले जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि हॉस्पिटल संचालक परिजनों पर कार्रवाई ना करने का दबाव बना रहा है डॉ के पी सिंह शांति प्रतिष्ठा हॉस्पिटल के संचालक है।
मृतक महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल संचालक महिला की मौत के बाद बकायदा मृतक महिला के शरीर की बोली लगा रहा जबकि
फिलहाल सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। इसके बाद मृतका के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List