
डीएम करेंगे महादेवा के अगहनी मेले का उद्घाटन
वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ डीएम अविनाश कुमार ऐतिहासिक लोधेश्वर द्वार पर पूजन अर्चन कर लाल फीता काटकर करेंगे अगहनी मेले का उद्घाटन
स्वतंत्र प्रभात
रामनगर बाराबंकी।अगहनी मेला महादेवा लोधेश्वर महादेवा प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को करीब 2:00 लोधेश्वर महादेवा के ऐतिहासिक मुख्य द्वार पर जिला अधिकारी अविनाश कुमार पहुंचकर परंपरा अनुसार लाल फीता काटकर अगहनी मेला महादेवा का करेंगे उद्घाटन।
ज्ञात हो कि उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में प्रतिवर्ष अगहन मास में भगवान शिव का प्रकटोत्सव मनाया जाता है।और इसी दिन से महादेवा में लगने वाली अगहनी मेले का शुभारंभ होता है।
विराट कवि सम्मेलन व लोक गायन का आयोजन
अगहनी मेला के पावन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी के अथक प्रयास के द्वारा विराट कवि सम्मेलन लोक गायन का आयोजन रामलीला मैदान महादेवा में शाम 4:00 बजे किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि बाराबंकी सांसद उपेंद्र सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि शरद कुमार अवस्थी निवर्तमान विधायक रामनगर विशिष्ट अतिथि संजय तिवारी ब्लॉक प्रमुख रामनगर लकी सिंह ब्लाक प्रमुख सूरतगंज।
वही आयोजक राजन तिवारी महादेवा प्रधान के द्वारा मेले की देखरेख की जाएगी।कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरेंगी अंजुली श्रीवास्तव गायिका दूरदर्शन टीवी एवं रेडियो ग्रेडेड कलाकार लखनऊ उत्तर प्रदेश अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतेंगी।
वही विराट कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि राम नरेश पाल मैनपुरी, ओम प्रकाश शुक्ला अज्ञात कन्नौज, हेमा पांडे लखनऊ ,विनय कुमार अंशु उन्नाव, अंजनी अमोघ प्रतापगढ़, अमरीश अंबर बाराबंकी ,सुनील डाडाटी रामनगर, जगन्नाथ दीक्षित निर्दोष ,मानसी द्विवेदी अयोध्या।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

18 Mar 2023 08:25:24
पूरे भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बता देंकि इस समय बेमौसम की बरसात...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
भारत
खबरें

Comment List