शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, राघवेंद्र नाथ पाण्डेय अध्यक्ष एवं मनौवर मंत्री पद पर मनोनीत
निवर्तमान जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व मे चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न
महराजगंज। नौतनवां क्षेत्र के रतनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक नौतनवां द्वारा शिक्षक संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। उक्त चुनावी मैदान में ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र नाथ पाण्डेय एवं महेंद्र यादव और मंत्री पद के लिए मनौवर अली व हरिप्रीत सिंह राजपाल मैदान में थे।
वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व मे चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। पर्यवेक्षक सत्येन्द्र कुमार मिश्र, धन्नू चौहान, मतदान अधिकारी अखिलेश पाठक, अवधेश कुमार वर्मा, बैजनाथ सिंह, दयानन्द त्रिपाठी ने चुनाव कराया। केशव मणि त्रिपाठी ने चुनाव परिणाम की घोषणा कर निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का सपथ ग्रहण कराया।
इस दौरान वरिष्ठ पूर्व समन्वयक दिनेश त्रिपाठी, विनोद कुमार गौतम चन्द्रभान प्रसाद, यशोदानन्द भारती, राकेश वाल्मीकि, वेदप्रकाश सिंह, कृष्णपाल चौधरी, गिरीश चौधरी, विरेन्द्र तिवारी, रवि कन्नौजिया, उमेशचन्द्र यादव, राजेश्वर सिंह, शिवशंकर, उमेश दिवाकर, अरूण कुमार मण्डारी, संजय जयसवाल, मणिशंकर, चन्द्रभानु प्रसाद, गिरिजेश कुमार, वृजेश यादव सहित सैकडों शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Comment List