लोहरदगा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का लोहरदगा में। लोहरदगा के शंख नदी मोड़ से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों का उत्साह देखते बन रहा था। कांग्रेस का उत्साह झारखंड के लोहरदगा जिले में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय स्तर से लेकर राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने देश में बदलाव की हुंकार भरी।
झारखंड की आदिवासी झलक भी देखने को मिली
लोहरदगा के इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ दिखाई दी। इससे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान झारखंड की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली।
कांग्रेस के कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में नजर आए
लोहरदगा के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत शामिल हुए।
प्रखंड से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता नेता शामिल
कांग्रेसी नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश को बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार से निकालने के लिए है। इस कार्यक्रम में लोहरदगा जिले के अलग-अलग प्रखंडों के अलावे दूसरे जिलों से नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List