देश की संसद में पेश बजट देश की दिशा और दशा को बदल कर विश्व पटल पर अग्रणी देश के रूप में भारत को करेगा स्थापित
देश की संसद में पेश बजट देश की दिशा और दशा को बदल कर विश्व पटल पर अग्रणी देश के रूप में भारत को करेगा स्थापित
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संसद में पेश बजट देश की दिशा और दशा को बदल कर विश्व पटल पर अग्रणी देश के रूप में भारत को स्थापित करेगा। आत्मनिर्भर भारत, किसान, नवजवान, महिला समृद्धि, गांव, गरीब, बालिका सशक्तिकरण,वोकल फार लोकल,विकास,सैन्य ताकत,वैभव शाली राष्ट्र को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बुधवार को आत्म निर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पूरे भारत में आयोजित प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रैली की प्रसारण को भाजपा विधायक भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय एवम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जलालपुर के मंगलम मैरिज हाल में सुनने के बाद कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की टीम द्वारा संसद में पेश बजट पर चर्चा करते हुए प्रधान मंत्री ने जो कहा है कि भारत की कृषि आधुनिक बने इसलिए आधुनिक टेक्नालॉजी, किसान रेल, किसान उड़ान की सुविधा, केमिकल मुक्त खेती सहित ढाई हजार किलोमीटर लंबा और 10 किलोमीटर चौड़ा किसान कोरिडोर बनाने की व्यवस्था किए जाने की व्यवस्था देश के विकास की नई गाथा लिखेगी।
विधान सभा आलापुर में विधायक अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, सुमन पांडेय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की उपमा पाण्डेय,राहुल पांडेय, डाक्टर पूनम राय,अभिषेक निषाद,महेंद्र प्रताप वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह,भगवान पांडेय,आनन्द जायसवाल आदि शामिल रहे।

Comment List