तृष्णा व्यास को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गुजरात प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनाया

तृष्णा व्यास को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गुजरात प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनाया

तृष्णा व्यास को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गुजरात प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनाया

कच्छ के रापर ज़िले के टाउन हाल में एक कार्यक्रम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) सदभावना महासम्मेलन का आयोजन रविवार 23 जनवरी 2022 को किया गया था।मुख्य अतिथि मार्गदर्शक व RPI (A) राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपने भाषण में कहा कि समाज जोड़ो,जाति तोड़ो और भाई चारा की दिशा में काम करो,जय भीम जय,संविधान,,जय गुजरात।

जहाँ पर गुजरात प्रदेश कारोबारी की मीटिंग में सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी की वडोदरा की महिला प्रमुख तृष्णा व्यास को गुजरात प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक भट्टी, महिला अध्यक्ष लीलावती बेन वाघेला, प्रभारी जतिन भाई भुटा,शहर अध्यक्ष राजेश गोयल व पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में नवनिर्वाचित गुजरात प्रदेश महिला उपाध्यक्ष तृष्णा व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel