
आज से घर-घर पहुंचेंगी बीजेपी की टोलियां
14 जनवरी के बाद क्षेत्र में निकलेगा एलईडी रथ
जन विश्वास यात्राओं के बाद अब भाजपा 11 जनवरी से प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर-घर जाएंगे।
लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। लोगों को बताएंगे कि प्रदेश सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।
अभियान के तहत तीन श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। इसमें महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल हैं। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। संपर्क टोली लोगों के घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे भी लगाने का आग्रह भी करेगी। अभियान के तहत साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों से विशेष तौर पर संपर्क की योजना बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। पांच -पांच व्यक्तियों का समूह बना कर कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट के पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम बनाया गया है। सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने के लिए संपर्क टोली लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले पैम्पलेट 'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास' भी देंगे।
मकर संक्रांति बाद हर क्षेत्र में पहुंचेगा भाजपा का एलईडी रथ
उन्होंने बताया कि, मकर संक्रांति के बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भाजपा सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुण्डाराज और माफियाराज की समाप्ति, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। सभी सांसद, विधायक, मंत्री, जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List