प्रधानमंत्री के नाम देश हित और समाज हित में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद पत्र प्रेषित करने का अभियान शुरू

प्रधानमंत्री के नाम देश हित और समाज हित में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद पत्र प्रेषित करने का अभियान शुरू

प्रधानमंत्री के नाम देश हित और समाज हित में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद पत्र प्रेषित करने का अभियान शुरू


स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।आदि शक्ति  दुर्गा माता की आराधना नवरात्रि के प्रथम दिन 7 अक्टूबर से प्रारम्भ हो कर आराध्य भगवान श्री राम चंद्र की बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक विजय दशमी तक चलने वाले अभियानों में एक मेरा पोस्टकार्ड प्रधान मंत्री को अभियान और मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान अंतर्गत पूरे जनपद में प्रत्येक बूथ पर बृहस्पतिवार को बैठक के माध्यम से सरकार की कार्यों,योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम देश हित और समाज हित में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद पत्र प्रेषित करने का अभियान शुरू किया गया।


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवम् प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के निर्देशन और जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के प्रत्येक बूथ पर शुरू हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को जनप्रतिनिधि बने 7 अक्टूबर को 20 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण ने बैठक कर प्रथम दिन अभियान में शामिल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पोस्ट कार्ड प्रेषण सहित संगठन के अन्य कार्यों को पूर्ण किया।


        अभियान की शुरुआत करते हुए अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के राबी बहाउद्दीन पुर के बूथ संख्या 83 में बूथ समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष ने स्वस्थ भारतीय राजनीति की परिभाषा को नई दिशा देकर देश और समाज को समृद्ध शाली और गौरव शाली इतिहास को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के प्रति किए गए कार्यों से विश्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है।


        जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने अकबरपुर नगर के 39 नम्बर नासिरपुर बरवा बूथ पर सम्पन्न कार्यक्रम में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 20 वर्ष के जनप्रतिनिधि के तौर पर देश और जनहित में बिताए कार्यकाल को जनता के नाम समर्पित करते हुए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर समाज के अन्तिम व्यक्ति के उदय के कार्य करने के साथ साथ दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों के कल्याण में समर्पित किया है।

बूथ समिति को सम्बोधित करते हुए विधायक संजू देवी ने कहा कि मोदी की सादगी और समाज के लिए समर्पण भाव से किए जा रहे कार्य ही उनकी पहचान है।विधान सभा टांडा के अरखा पुर बूथ की बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के उच्च शिखर को छू रहा है।मोदी के ऐतिहासिक कार्य शैली देश और जनहित के कार्यों की तुलना किसी से भी राज नेता से नहीं की जा सकती है।


         भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मेरा पोस्ट कार्ड प्रधान मंत्री को और मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान अंतर्गत बूथों पर बैठक में प्रमुख रूप से राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,अनीता कमल,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रफत एजाज़,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेन्द्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,मण्डल अध्यक्ष सुग्रीम कन्नौजिया, सुनील गुप्ता,बूथ अध्यक्ष आदि शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel