खेल,युवा कल्याण और पंचायती राज मंत्री का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

खेल,युवा कल्याण और पंचायती राज मंत्री का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

खेल,युवा कल्याण और पंचायती राज मंत्री का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की योजना को फलीभूत करने में सरकार से लेकर संगठन के लोग तन मन से लगकर भारत को स्वच्छ रखते हुए प्रदूषण और बीमारी के वाहक सामग्रियों का उपयोग नहीं करने का आवाहन जनसामान्य से कर रहे हैं।स्वतंत्रप्रभात


        रविवार को खेल,युवा कल्याण और पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी के जनपद मुख्यालय पहुंचने पर शिव बाबा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,विधायक संजू देवी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,कटेहरी ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा(मौसम) कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।


         भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विधायक, भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार और संगठन के जनहित की योजनाओं और कार्यों को युद्ध स्तर पर लगकर पूरा करने का आवाहन किया।

अपने संबोधन में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला कर देश को गंदगी मुक्त भारत, स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वस्थ भारत बनाए जाने के लिए घर घर में जाकर स्वच्छता की अलख जगाते हुए जन आंदोलन से जोड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के लिए जन्म से लेकर अन्त तक की व्यवस्था कर हर प्रकार से जनहित की योजनाओं को लागू किया है।

उन्होंने स्वच्छता की शपथ भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिलाया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज़ ने करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का आभार ज्ञापित किया।संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।


         बैठक में प्रमुख रूप से विधायक संजू देवी,अनीता कमल,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,क्षेत्रीय सहसंयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उपमा पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,भाजपा नेत्री लीलावती वर्मा,अरविंद सिंह डिंपू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान,

अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक,अमित सिंह,अशोक चौधरी,रमेश यादव,अमित पांडेय, सुनीता चौहान,अंजू पाण्डेय, पूनम तिवारी मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा,शीला निषाद,सिम्पी सिंह,अभिषेक सिंह यादव,सोशल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी,श्याम नाथ शुक्ल,अतुल मिश्रा,भंवर सिंह चौहान,विवेक पाण्डेय,शशांक वर्मा,गुड्डू सिंह, बाबा राम अजोर निषाद, विवेक तिवारी बाबा आदि उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel