किसान पटेल नौजवान यात्रा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जनसभा सम्पन्न

किसान पटेल नौजवान यात्रा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जनसभा सम्पन्न

पर्दाफाश करने को तैयार है और 2022 अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे है

स्वतंत्र प्रभात

भीटी अम्बेडकर नगर।क्षेत्र के 277 कटेहरी विधानसभा में शनिवार को अशरसफपुर बरवा में किसान पटेल नौजवान यात्रा के ध्वज वाहक प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जनसभा सम्पन्न हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे वादों पर बनी थी, जिसे जनता ने महसूस कर लिया है।अब जनता इनके झूठ का पर्दाफाश करने को तैयार है और 2022 अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।

पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि जनता अब बीजेपी के झूठ और फरेब के झांसे में आने वाली नही है।समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि 2022 का चुनाव की दिशा नौजवान तय करेगा और नौजवानों ने मन बना लिया है कि 2022 में अखिलेश यादव  ही मुख्यमंत्री बनेंगे। जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष अनिल निषाद, महासचिव पवन यादव, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव भीटी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा वीरेश पाण्डेय, मुकेश सिंह,

श्याम नारायण यादव, प्रतीक पाण्डेय शुभम, अशोक यादव, संजय वर्मा, रमेश वर्मा,अंकित वर्मा,दिनेश वर्मा, डॉ इरशाद, वजहुल बेग, मो इरफान, जगदम्बा यादव,अविनाश चौधरी, विजय यादव, आत्रेय सिंह, रामु कनौजिया, सुल्तान उल हिन्द, नूरुद्दीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024