भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान का करेंगे शुभारंभ : मिथिलेश त्रिपाठी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान का करेंगे शुभारंभ : मिथिलेश त्रिपाठी


स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर। महामानव एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की समाज के अन्तिम व्यक्ति के उदय की परिकल्पना के तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने  संगठन की सबसे निचली और महत्वपूर्ण इकाई का सत्यापन कर बूथ को मजबूत करने का दायित्व निभाना है। उपरोक्त विचार जिला कार्यालय अटल भवन में डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर दिशा निर्देश जारी करते हुए व्यक्त किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत,हमारा घर भाजपा का घर की नीति का पालन करते हुए हमें जनपद की प्रत्येक बूथ के संगठन को मजबूती प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान की शुभारंभ करेंगे।उक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ समितियों को संबोधित करेंगे।इसके लिए जिले के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवंटित उनको आवंटित बूथों पर उपस्थित रह कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन को लाईव सुनकर तदानुसार कार्य संपन्न कराना है। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान संगठन और हम सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।जिसमे किसी भी प्रकार की शिथिलता उचित नहीं होगी।
        उपरोक्त विचार विमर्श में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज़,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह, पंकज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat