
कांग्रेस का जय भारत महा अभियान के अंतिम दिन शामिल हुए महिलाएं एवं बच्चे
कांग्रेस का जय भारत महा अभियान के अंतिम दिन शामिल हुए महिलाएं एवं बच्चे
स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज।
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय जय भारत महा अभियान के तीसरे और अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में ग्राम नरई से आटा होते हुए प्रभात फेरी का कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में नौजवानों और महिलाओं ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में योगी मोदी शर्म करो महंगाई पर रोक लगाओ महिला उत्पीड़न बंद करो किसानों का कर्जा माफ करो बिजली का बिल हाफ करो डीजल पेट्रोल कुकिंग गैसकी कीमत कम करो के नारे लगाते हुए गांव की सड़कों पर पानी से बड़े गड्ढों के बीच चलते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम की बैठक में जनसंवाद कार्यक्रम संचालित हुआ जिसमें ग्राम वासियों और महिलाओं ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जगत नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन देवराज उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में विनोद विश्वकर्मा मोहम्मद शाबिर सरोज तहजीब उल हसन मोहम्मद यूसुफ सलीम टाइगर बबलू प्रधान ,विनोद विश्वकर्मा ,लवकुश भारतीय,मंगरु भारतीय,मोहम्मद शाकिब,अनवर अली, समशेर बहादुर पटेल,चांद-तारा,सोम्मारी देवी,रेखा देवी,रेनू देवी,आबिद अली,शंकर लाल गौतम,अमृत लाल गौतम,संगम लाल महताब अली,आदि लोग उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List