अखिलेश के जन्मदिन की सपाईयों ने दी बधाई

केक कटाकर एक दूसरे का कराया मुंह मीठा बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में नेताओं केक काटकर मनाया। जिलाध्यक्ष ने दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे करोड़ो भारतवासियों और उत्तर प्रदेश

 केक कटाकर एक दूसरे का कराया मुंह मीठा

बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में नेताओं केक काटकर मनाया।
जिलाध्यक्ष ने दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे करोड़ो भारतवासियों और उत्तर प्रदेश के आशा की किरण हैं। इस संकटकाल में समाज के सभी वर्गों की अपेक्षा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश जी के नेतृत्व में पार्टी की मजबूत सरकार बने। उत्पीड़न, मंहगाई, मुसीबतों से लोगोें को निजात मिल सके।
इस दौरान पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, राम ललित चौधरी, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat