
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बहुत ही दमदारी और दृढ़ता से लड़कर दलीय दृष्टि से अच्छी सफलता अर्जित की
On
स्वतंत्र प्रभात अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बहुत ही दमदारी और दृढ़ता से लड़कर दलीय दृष्टि से अच्छी सफलता अर्जित किया। भाजपा ने पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 4 ब्लाकों में प्रमुख के पद पर आसीन होने का गौरव प्राप्त किया है। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।
भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बहुत ही दमदारी और दृढ़ता से लड़कर दलीय दृष्टि से अच्छी सफलता अर्जित किया। भाजपा ने पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 4 ब्लाकों में प्रमुख के पद पर आसीन होने का गौरव प्राप्त किया है। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी इसी चुनाव में जीत हासिल किया।
उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को जनपद में मिले अच्छी सफलता पर केंद्र सरकार के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस प्रकार सफलता प्राप्त किया यह अपने आप में ऐतिहासिक है। भाजपा की केंद्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहित और राष्ट्रहित में किए गए अन्यान्य फैसलों और कार्यों की वजह से ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 78 प्रतिशत सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल कर भाजपा को मजबूती दिलाया है। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा को पंचायत चुनाव में जो सफलता प्राप्त हुआ है उसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय भाजपा सरकारों के साथ साथ कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति और नीति के विरूद्ध आचरण करने वालों को पार्टी माफ नहीं करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों द्वारा जहांगीर गंज ब्लाक में आलापुर विधायक के विरुद्ध की गई अभद्र नारे बाजी का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी ऐसे लोगों चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा अपने अवध क्षेत्र में जनपद से नियुक्त पदाधिकारियों, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य गण का स्वागत और अभिनंदन समारोह 13 जुलाई को करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के साथ जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय और सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक उपस्थित रहे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List