त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है- बाल्मीकि उपाध्याय

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है- बाल्मीकि उपाध्याय

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है- बाल्मीकि उपाध्याय देश के विकास के लिए जिस प्रकार से संसद की भूमिका महत्वपूर्ण है उसी प्रकार गांवों के विकास के लिए ग्राम सभा,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है- बाल्मीकि उपाध्याय

 

देश के विकास के लिए जिस प्रकार से संसद की भूमिका महत्वपूर्ण है उसी प्रकार गांवों के विकास के लिए ग्राम सभा,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के मण्डल सैदापुर के अध्यक्ष मनोज मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत वार्ड पंचम के जाफर गंज बाजार में मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, ग्राम संयोजक, बूथ अध्यक्ष की कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है किसी भी प्रकार से सभी पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम करना है।गावों का विकास भाजपा सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ही संभव है। बैठक के अन्त में पूर्व भाजपा जिला संयोजक व सैदापुर मण्डल प्रभारी रमाशंकर सिंह के पिता जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गंभीरता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने पूरे जनपद के जिला पंचायत वार्डों की बैठक दो दिन में करने का निर्देश जारी कर सभी बैठकों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।जिसके अनुपालन में आज पूरे जनपद में बैठक किया गया।

 

भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी भियांव उत्तरी,डाक्टर राना रणधीर सिंह भीटी दितीय,मनोज मिश्रा टांडा पश्चिमी, अमरेंद्र कांत सिंह अकबरपुर तृतीय और चतुर्थ, सुरेश कन्नौजिया राम नगर दक्षिणी, सुमन पाण्डेय बसखारी उत्तरी,चंद्रिका प्रसाद जलालपुर पश्चिमी,दीपक तिवारी टांडा पश्चिमी दितीय की बैठक सम्पन्न कराया।जिला पंचायत वार्ड पंचम की कामकाजी बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,मण्डल महामंत्री विनोद कुमार सोनी, राकेश सिंह, भाजपा नेतागणेश सिंह,बजरंगी वर्मा, राजेंद्र सिंह,सुनील कुमार,डाक्टर अशोक गुप्ता,राधेश्याम राज भर,रामजीत सिंह, हैप्पी सिंह, राणा प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ल,मनीष त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel