
भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हुई अहम बैठक
भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हुई अहम बैठक स्वतंत्रत प्रभात सुनील कुमार गोंड अम्बेडकरनगर आलापुर -:-तहसील क्षेत्र आलापुर में भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामनगर की जिला पंचायत क्षेत्र रामनगर उत्तरी के सापेक्ष एक महत्वपूर्ण बैठक जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की
भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हुई अहम बैठक
स्वतंत्रत प्रभात
सुनील कुमार गोंड
अम्बेडकरनगर आलापुर -:-तहसील क्षेत्र आलापुर में भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामनगर की जिला पंचायत क्षेत्र रामनगर उत्तरी के सापेक्ष एक महत्वपूर्ण बैठक जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द जायसवाल मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में योग्य व कुशल नेतृत्व वाले लोग चुनाव जीतकर आएं, इसीलिए भाजपा पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेताओं को संबोधित किया। व साथ ही चुनावी रणनीति पर भी सविस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना ग्राम पंचायतों के माध्यम से हर गांव को मजबूत बनाने की है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव, गरीब, किसान को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं। पंचायत चुनाव में अच्छे और सच्चे लोग जीतें ताकि वे गांव की समृद्धि पर विशेष ध्यान दे सकें | पंचायत चुनाव में अच्छे लोगों के चयन से समृद्ध ग्राम का आधारभूत ढांचा तैयार होगा।
वहीं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने कहा कि, समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है | हम सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी तन्मयता से लगकर कार्य करने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से राष्ट्र की आर्थिक व सामरिक आत्मनिर्भरता का जो संकल्प लिया है वह ग्राम व ग्रामवासियों के स्वावलम्बन से ही सार्थक होगा | इस दौरान कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० कैलाश सिंह, भुवनीश्वर प्रसाद तिवारी, शिवपूजन वर्मा, ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में अम्बिका जायसवाल, अलगूराम मद्धेशिया, राजेश्वर पाठक, त्रिवेंद्रम जायसवाल, अशोक गुप्ता, सभापति मौर्य, अश्विनी तिवारी, आयुष त्रिपाठी, आशुतोष निषाद, शत्रुघ्न मद्धेशिया, लक्ष्मी गुप्ता, राजितराम मौर्य, नितीश शुक्ला, रामसुरेश मौर्य, शिशिर चौरसिया, विजय अग्रहरि, सेवाराम वर्मा, हरिसेवक विश्वकर्मा, राजमन मौर्य, पृथ्वीपाल सिंह, संगम मद्धेशिया, ओमप्रकाश तिवारी, मनोज अग्रहरि, विजय बहादुर यादव, महेंद्र सिंह, रामजी यादव, कमला सिंह, कन्हैयालाल गोंड, ज्ञानचंद गोंड, भागीरथी पासवान, समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने आये हुए अतिथिगणों का, सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List