धूमधाम से मनाई गई जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि

धूमधाम से मनाई गई जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि

– समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई पुण्यतिथि -कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम

– समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई पुण्यतिथि

-कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर।  
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम व जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया।
नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि छोटे लोहिया जीवन पर्यंत कमजोर व वंचित लोगों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहे। जीवन में शीर्ष पदों पर रहने के बावजूद व्यक्तिगत अपने लिए कुछ नहीं किया। जनेश्वर मिश्र के मन में गरीब, कमजोर और पीड़ितों के लिए करुणा थी। समाजवाद की लड़ाई में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा का काम करेगा ।
धूमधाम से मनाई गई जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, प्रहलाद यादव, मिर्जा कादिर बेग, संजय पहलवान, मैना भाई, राघवेंद्र तिवारी राजू, अख्तर जहां, मनोज यादव, बिंदा देवी, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, सिराजुद्दीन रहमानी, बिट्टू यादव, विनोद विश्वकर्मा, सतेंद्र गुप्ता, सुनील आजाद, जावेद खान, मनीष पांडेय, अशोक चौहान, फिरदौस, राम नारायण यादव, नावेद मलिक, अमित,  कपिल मुनि यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, बाबूराम यादव, राहुल यादव, राजन यादव, नरसिंह यादव, गविश दुबे, सुरेंद्र निषाद, आनंद सिंह, बेचूलाल साहनी, शेषनाथ यादव, इशरत अली भोला विक्की निषाद संतोष यादव धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel