कांग्रेस की किसान पदयात्रा ने उप्र की दिशा और दशा तय कर दिया-प्रदीप कोरी
On
स्वतंत्र प्रभात अम्बेडकर नगर आज कांग्रेस की किसान पदयात्रा ने उप्र की दिशा और दशा तय कर दिया है,पदयात्रा में आज आम जनता की भागीदारी ने तय कर दिया है कि कि कांग्रेस आ, ही है। उप्र कांग्रेस प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी कांग्रेस पदयात्रा को अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर संबोधित कर रहे
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर
आज कांग्रेस की किसान पदयात्रा ने उप्र की दिशा और दशा तय कर दिया है,पदयात्रा में आज आम जनता की भागीदारी ने तय कर दिया है कि कि कांग्रेस आ, ही है। उप्र कांग्रेस प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी कांग्रेस पदयात्रा को अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों पर बर्बरता की जा रही है, आंसू गैस के गोले वाटर कैनन लाठी डंडे बरसाये जा रहे हैं अब देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ेगा पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा दाम घटाना पड़ेगा।
कांग्रेसजनों की अपार भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार के अत्याचार से तंग आ चुकी है और कांग्रेस को लाने का निर्णय कर चुकी है, हम आखिरी दम तक किसानों गरीबों मजदूरों की लड़ाई लड़ेंगे और उनका हक दिलायेंगे।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र की अध्यक्षता में जनपद के समस्त कांग्रेसजनों ने डॉ जी के जेटली जी की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट अम्बेडकर प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों आमजनता ने भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनपद मुख्यालय पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।
कांग्रेसजनों की महाभीड़ को पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, राम कुमार पाल ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की घर गृहस्थी चौपट हो गयी है। उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महासचिव आलोक पाठक, पीसीसी सुनील मिश्रा ने कहा कि भाजपा जनता की खून पसीने की कमाई और टैक्स के पैसे से विधायक खरीद रही।
विशाल पदयात्रा को सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी, बद्री नारायण शुक्ला, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, शहर अध्यक्ष सरस्वती शुक्ला,
एनएसयू आई जिलाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, रवीश शुक्ला,
पन्नालाल कन्नौजिया, गयादीन भारती, गुलाम रसूल छोटू, अवधेश कुमार मिश्रा बबलू, कृष्णावती निषाद, रेहाना बानो , अख्तर अली, राज बहादुर मिश्रा, जियाउद्दीन अंसारी, रघुनाथ पटेल, डा आर पी कौशल ने संबोधित किया।
कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अजय कुमार लल्लू के जय जवान जय किसान के नारे से मुख्यालय गुंजायमान कर दिया।
जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी भारी भीड़ से गदगद दिखे ,उनके साथ जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र ने कांग्रेसजनों को पदयात्रा सफल बनाने के लिए मंजीत राजभर, रेहाना बानो, रवीश शुक्ला, सरस्वती शुक्ला, रामकृपाल धावक, हरीराम बौद्ध, जियाउद्दीन अंसारी, विशाल वर्मा, सुरेन्द्र यादव, राजीव गुप्ता, राजकुमार अग्रहरि, दूधनाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, शोभनाथ कन्नौजिया, अंकुर गोस्वामी, राजपत पटेल, अख्तर अली, राजित राम वर्मा, कृष्णकान्त दूबे, फिरोज अहमद किछौछवी, शाहबाज अंसारी, शीबू रिजवी , गुलाम रसूल छोटू, सुनील मिश्रा, सुनील सिंह और आलोक पाठक की पीठ थपथपायी।
कलेक्ट्रेट पर पदयात्रियों के लिए गरमागरम पूड़ी सब्जी की व्यवस्था जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया, भीड़ संचालन गुलाम रसूल छोटू, गायक सैनी,सै ऐतबार हुसैन अक्कन, राजितराम वर्मा ने किया।सात किलोमीटर की पदयात्रा में जनपद प्रभारी, जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने जेटली जी, गांधी जी, पटेल जी तथा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रमुख रूप से प्रदीप मद्धेशिया,दीपक शर्मा, नीलेश वर्मा, विवेक वर्मा, विशाल तिवारी, अब्दुर्रहमान अंसारी,बैजनाथ आजाद,
राजीव चौहान, सुशील कुमार गौतम,दिवाकर,पुष्पलता, सुनील गौड़,आजम अली,इमरान रजा रिजवी, अमित कुमार यादव संजय, रीतेश त्रिपाठी, राजनाथ दुबे,उमापति वर्मा, जय प्रकाश,रामजी वर्मा, बैजनाथ आजाद, वी पी गौतम समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List