मुंबई में हुआ हिंदी फिल्म 'रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल' का हुआ प्रीमियर, फ़िल्म जल्द होगी रिलीज
मुंबई में हुआ हिंदी फिल्म 'रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल' का हुआ प्रीमियर, फ़िल्म जल्द होगी रिलीज

फ़िल्म के प्रीमियर के बाद अमएकर प्रसाद ठाकुर, सनम पठान और सोनल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी फ़िल्म का जॉनर हॉरर है, लेकिन इस फ़िल्म में रिश्तों की मजबूती को हमने ध्यान से दिखाया है। मुश्किल हालात में रिश्तों की गहराई बढ़ती है। वो इस फ़िल्म में देखने को मिलेगी। दोस्ती भी , कॉलेज की मस्ती भी और जिन्हें हॉरर फिल्में पसंद हैं, उन्हें हॉरर कंटेंट भी जम कर देखने को मिलेगा। रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस फ़िल्म के गीत - संगीत भी अच्छे हैं। डायलॉग भी आपको खूब पसंद आने वाले हैं, इसलिए आप सभी हमारी फ़िल्म को जरूर देखें।
आपको बता दें कि हॉरर जॉनर की फिल्म 'रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल' के निर्माता राधेश्याम गौड़, बलराम विश्वकर्मा और रघुनन्दन शाह हैं जबकि को - प्रोड्यूसर रघुनंदन साह हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर रोबिन चौधरी हैं। फ़िल्म अमिएकर प्रकाश ठाकुर, रोबिन चौधरी, रवि पावेल, रामा यादव, पूजा विश्वकर्मा, सनम पठान, दिव्या शर्मा, आलिया खान और सुमन सिंह मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक अमजद बांगड़वा और एस के एस का है। लिरिक्स निरंजन भारद्वाज, अमिएकर प्रकाश ठाकुर का है। डीओपी सन्नी शर्मा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कोरियोग्राफर संजय सुमन हैं। एक्शन अली अंसारी हैं।

Comment List