अश्विनी अय्यर तिवारी ने आज इंडस्ट्री में 5 साल कर लिए है पूरे!

Swatantra Prabhat Picture
Published On

पाँच साल पहले 22 अप्रैल को फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ के साथ फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी के काम से हमारा परिचय हुआ था, जिसे देशभर से अपार प्यार और प्रशंसा मिली थी। एक मध्यम वर्गीय से आने वाले अश्विनी अय्यर तिवारी ने कई सालों से विज्ञापन की दुनिया में काम करने से ले कर आज

पाँच साल पहले 22 अप्रैल को फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ के साथ फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी के काम से हमारा परिचय हुआ था, जिसे देशभर से अपार प्यार और प्रशंसा मिली थी।
एक मध्यम वर्गीय से आने वाले अश्विनी अय्यर तिवारी ने कई सालों से विज्ञापन की दुनिया में काम करने से ले कर आज देश की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म निर्देशक बनने में का सफ़र तय किया है।
इंडस्ट्री में कोई पूर्व कनेक्शन नहीं होने के कारण, उन्होंने अपना रास्ता खुद ही बनाया है और शुरुआत से ही सफलता हासिल करने में कामयाब रही हैं। निल बट्टे सन्नाटा के बाद, उन्होंने बरेली की बर्फी, जिसमें कृति सनेन, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव थे और कंगना रनौत, ऋचा भड्डा, नीना गुप्ता अभिनीत पंगा जैसी सफल फिल्में दी हैं।
इतना ही नहीं, अश्विनी उद्योग के कुछ बहु-प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों में से एक हैं जिन्होंने अपने बतौर लेखक अपने पहले उपन्यास ‘मैपिंग लव’ पर काम किया है, यह एक काल्पनिक स्पेस है, जो बेहद रेयर है।
उन्होंने हाल ही यह घोषणा करते हुए सूचित किया था कि उन्होंने हालिया महामारी की स्थिति को देखते हुए नॉवेल की रिलीज़ को कुछ समय तक टालने के फैसला किया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें