नेहा धूपिया ने दिया बेटे को जन्म, पति अंगद बेदी ने गुड न्यूज शेयर कर बताया- 'बच्चा और नेहा दोनों स्वस्थ
जिसकी जानकारी उनके पति और एक्टर अंगद बेदी ने दी है।
स्वतंत्र प्रभात
पुनीत कुमार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी के घर आज नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। नेहा ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उनके पति और एक्टर अंगद बेदी ने दी है।
अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर अपनी और बेबी बंप के साथ नेहा की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने लिखा, भगवान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। नेहा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मेहर नए बच्चे के आने पर अपना बेबी टाइटल देने के लिए तैयार है। बेदीज बॉय आ गया है। वाहेगुरू मेहर करे। इस सफर के दौरान ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद नेहा धूपिया। आइए इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।
अंगद की पोस्ट सामने आते ही हिना खान, सोफी चौधरी, सबा अली खान पटौदी, सागरिका और सुनील ग्रोवर जैसे कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है।
डिलीवरी से महज कुछ ही घंटों पहले नेहा धूपिया ने अपने बेबीबम्प के साथ करवाए हुए फोटोशूट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ नेहा ने लिखा था, तुम्हें अपनी बाहों में लेने का इंतजार नहीं कर सकती। इस पोस्ट के सामने आने के महज दो घंटे बाद ही अंगद ने बेटे के जन्म की घोषणा की है।
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी की थी। इस शादी के कुछ महीनों बाद उनके घर पहली बेटी मेहर का जन्म हुआ था। अब इसके तीन साल बाद कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है।

Comment List