कुशीनगर : आज लखनऊ कुच करेगे एक हजार ग्राम प्रधान

जिले के विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में सोमवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ की बैठक सम्पन्न हुई।


स्वतंत्र प्रभात 
 


कुशीनगर,

बैठक का संचालन कर रहे ग्राम प्रधान सुनील दीक्षित ने कहा कि ग्राम प्रधानो के अधिकार और हक की लड़ाई के लिए जिले और प्रदेश भर के ग्राम प्रधान 27  को कुच करेगे जो 28 अक्टूबर को लखनऊ के रमाबाई पार्क में एकत्रित होंगे। जिसमें विशुनपुरा ब्लॉक के सभी ग्रामप्रधान भी लखनऊ पहुचे और सरकार से अपने अधिकारो की मांग करे।

विशुनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कुशीनगर से 16 बस और दर्जनो चारपहिया वाहन से करीब 800 सौ ग्राम प्रधान लखनऊ के रमाबाई पार्क में पहुचेंगे।

बैठक में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के राष्ट्रीय सचिव चंद्रप्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष लल्लन गुप्ता संरक्षक उमाशंकर मिश्र ने संबोधित किया।

इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष मारकंडे गुप्ता ग्राम प्रधान मुनिब भारती जितेंद्र सिंह भोला चौधरी फुल बदन चौहान शहाबुद्दीन अंसारी सुरेश जायसवाल चद्रिका कुशवाहा आध्या राय कमलेश बैठा अशोक यादव अशोक गुप्ता नवाई राजभर नथुनी चौहान सतीश गौतम ध्रुव नारायण यादव आदि समस्त ग्राम सभा के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat