नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

जनपद को मिले 50 प्राविधिक सहायक


स्वतंत्र प्रभात 
 


देवरिया  22 अक्टूबर। विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद में नियुक्त कुल 50 प्राविधिक सहायकों को जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान एवं सांसद सदर डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।


   प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि जनपद में कृषि क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। स्प्रिंकलर, ड्रिप इरिगेशन, पॉलीहाउस जैसी आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना है। किसानों को जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना है। 


कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों जैसे मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, फूलों की खेती ,सहित अन्य कई आधुनिक पद्धतियों को किसानों तक पहुंचाना है। इस कार्य में प्राविधिक सहायक को की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

सौतेली मां ने गला दबा कर की थी तीन साल  की मासूम बच्ची की हत्या,  गिरफ्तार Read More सौतेली मां ने गला दबा कर की थी तीन साल  की मासूम बच्ची की हत्या,  गिरफ्तार

       सांसद सदर डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा प्राविधिक सहायक सरकारी योजनाओं और किसानों के मध्य सेतु हैं। इन्हें सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना चाहिए, जिससे किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो सके।

सिद्धार्थनगर में 3 साल की अबोध बालिका की मौत Read More सिद्धार्थनगर में 3 साल की अबोध बालिका की मौत

     विधायक सदर डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने नव चयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों का आना कृषि विभाग के लिए शुभ होगा।

बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे Read More बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे


     जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि कृषि जोत का आकार निरंतर छोटा होता जा रहा है, जिसकी वजह से मशीनीकरण की प्रक्रिया बाधित हो रही है। ऐसे में तकनीकी से ही किसानों की मदद संभव है। इजराइल के तकनीकी आधारित मॉडल को जनपद देवरिया में लागू करने की आवश्यकता है।


 इस दौरान उ0प्र0 गन्ना अनुसंधान शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उप निदेशक कृषि डॉ अशुतोष मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुज्जमिल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कुमारी एरम, कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, प्रधान सहायक उदय कुमार मणि सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 
 

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel