हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में रैली का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में रैली का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में रैली का आयोजन


कटेहरी अंबेडकर नगर। 

देव इन्द्रावती पी-जी-कालेज  में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान हेतु जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राना रणधीर सिंह ने किया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों के स्वयं सेवक प्रतिभाग किये। रैली को संबोधित करते हुए डॉ राना रणधीर सिंह ने स्वयं सेवकों से अपील की कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक अपने अपने चयनित गांव में हर घर तिरंगा लगा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं तथा अपने घर भी तिरंगा लगा कर आजादी का पर्व मनायें।

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ बीरबल शर्मा के नेतृत्व में उक्त रैली चयनित गांव कटघरवा हीरागंज, दुल्लापुर होते हुए महाविद्यालय आकर संपन्न हुई। रैली के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.बी.सिंह संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवक अपने घर के आस पास कम से कम पांच घरों में राष्ट्रीय तिरंगा लगा कर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उक्त रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीता मिश्रा, डॉ सलीम अहमद, डॉ रवि सिंह राना, डॉ तेजभान मिश्र द्वारा  स्वयं सेवकों को मार्गदर्शन किया गया, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel