
भाजपा को जिताए देश बचाए:नड्डा
रुद्रपुर विधान सभा के सतासी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी मत्स्य व पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के पक्ष में जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्बोधित किया व सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
रूद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर विधान सभा के सतासी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी मत्स्य व पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के पक्षमें जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्बोधित किया व सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राममंदिर की चर्चा करते हुए कहाकि इन्ही सपाइयों ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, परंतु न्यायालय के आदेश से आज भव्य मंदिर बन रहा है।आप के वोट की ताकत से कश्मीरसे 370 हटाकर एक देश एक कानून की परिकल्पना को मोदी ने साकार किया।
156 कानून जो कश्मीर में लागू नही होते थे उनको लागू करवाया। 13वी सदी की 3 तलाक की कुप्रथा को खत्म किया, जिनसे आज मुस्लिमबहने खुशी की जिंदगी जी रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि 3 मार्च को कमल का बटन दबाकर अपने हको कीरक्षा करे। हमारी सरकार ने आतंक का सफाया किया। सबको भोजन,आवास शौचालय दिया। भयमुक्त वातावरण दिया।हम गुंडों का मंनोबलतोड़ रहे हैं, सपा गुंडों का मंनोबल बढ़ा रही है। सपा कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List