अखिलेश यादव मुर्दाबाद नारे के साथ जलाया सपा का झंडा
टांडा विधानसभा से समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा को टिकट दिए जाने के बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर सायं अलीगंज में जहां पार्टी का झंडा जलाकर जमकर नारेबाजी की।
अंबेडकर नगर। टांडा विधानसभा से समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा को टिकट दिए जाने के बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर सायं अलीगंज में जहां पार्टी का झंडा जलाकर जमकर नारेबाजी की। वहीं रविवार कोकिछौछा मे सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। सपा से घोषित प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा का विरोध कर रहे लोगों ने प्रत्याशीबदलने की मांग उठाई। कहा गया कि टांडा विधानसभा क्षेत्र बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है ऐसे में यहां मुस्लिम समाज का प्रत्याशी दिया जाना ही उचितहै।

Comment List