भदोही के हस्तशिल्पियों ने भारत को  दिलाई एक नई पहचान ——  योगी आदित्यनाथ ।

भदोही के हस्तशिल्पियों ने भारत को दिलाई एक नई पहचान —— योगी आदित्यनाथ । कई भाजपा नेता पास न होने से इधर इधर-उधर भटकते रहे। लंच पैकेट को लेकर होती रही धक्का-मुक्की। बीच-बीच में जय श्री राम के नारे से गूंजता रहा परिसर। मंच पर केवल भदोही जिले के चार चेहरे ही पा सके जगह।

भदोही के हस्तशिल्पियों ने भारत को  दिलाई एक नई पहचान ——  योगी आदित्यनाथ ।

कई भाजपा नेता पास न होने से इधर इधर-उधर भटकते रहे।

लंच पैकेट को लेकर होती रही धक्का-मुक्की।

बीच-बीच में जय श्री राम के नारे से गूंजता  रहा परिसर।

मंच पर केवल भदोही जिले के चार  चेहरे ही पा सके जगह।

सपाइयों ने इंदिरा मिल चौराहा पर किया शांति विरोध प्रदर्शन।

पुलिस ने सपाइयों को कार्यक्रम स्थल जाने से रोका।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रही चाक चौबंद व्यवस्था।

तीन-तीन जगह होती रही चेकिंग।

काले जैकेट और काले बैग वालों को  परिसर मे जाने के लिये सख्त थी मनाही ।

अपना दल के कार्यकर्ताओं को मिली मायूसी।

11 लोगो को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से दिया चेक और टूल  कीट।

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी लोगो को किया संबोधित।

भदोही सांसद रमेश बिन्द ने जताया सभी का आभार।

मुख्यमंत्री ने 28 मिनट लोगो को किया संबोधित।

संतोष तिवारी (रिपोर्टर )

भदोही ।

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद   में  सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने 197.21 करोड की लागत से कारपेट एक्स्पो मार्ट और 10 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सबसे पहले भदोही के लोगो को कार्पेट एक्सपो मार्ट के शिलान्यास की शुभकानाएं दी। कहा कि मै भी भदोही आना चाहता था लेकिन कोरोना की वजह से इसमें देर हुई।  साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कहा कि भदोही के हस्तशिल्पियों  ने भदोही को एक नई पहचान दिलाई है

और  यहां  के उद्यमियों ने भदोही को दुनिया में स्थान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की 24 करोड की जनता की रक्षा के लिए प्रयासरत रहा। और कोरोना महामारी से भी जीत हासिल की। कहा कि जितना ही हस्तशिल्पियों की प्रसंशा की जाये वह कम है।

भदोही के हस्तशिल्पियों ने भारत को  दिलाई एक नई पहचान ——  योगी आदित्यनाथ ।

और सभी उद्यमियों को सरकार के तरफ से भरपूर मदद दी जायेगी। कहा कि सरकार सभी को पूर्ण सहयोग देगी। जैसे बनारस की साड़ी को स्थान मिला है वैसे ही  भदोही के कालीन को भी स्थान मिलेगा। क्योकि पुर्वजों  ने बडे बुद्धिमानी से हर जगह अलग चीजों की पहचान बनाई। और यह  सभी हमारी धरोहर है।

क्योकि हर जगह कुछ खास होता है। चाहे वह कौशांबी का अमरूद हो या भदोही का कालीन। मुख्यमंत्री ने किसान, युवा, महिला और विभिन्न वर्गो के विकास के बारे में भी चर्चा की। कहा कि करीब दो सौ करोड़ की योजना भदोही के लोगो को मिली जो यहां जनप्रतिनिधियों के प्रयास से संभव हो सका।

कहा कि प्रदेश का हर जिला विकास की दौड में पिछड़ न जाये। उत्तर प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं है। आत्मनिर्भरता से खुशहाली निश्चित है। कहा कि वाराणसी और अयोध्या जो रिकॉर्ड दीप जलाये गये वे आत्मनिर्भर का ही एक उदाहरण है। कहा कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

भदोही के हस्तशिल्पियों ने भारत को  दिलाई एक नई पहचान ——  योगी आदित्यनाथ ।

मुख्यमंत्री ने 2014 से पूर्व की। सरकारों पर भी सवाल उठाया और केवल सभी ने जाति धर्म की राजनीति की। देश की जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नही दिया। कहा पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल देश को मजबूर बनाया जबकी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ।

इसका असर पूरे देश में देखा जा रहा है। विश्व के जो देश आज छ: वर्ष पहले भारत को कमजोर समझते थे वे आज देश को लोहा मान रहे है। और देश विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ – साथ विकास की गति में भी बढ रहा है।

कहा कि कोरोना महामारी में भारत ने मजबूती से लडकर एक बेहतर परिणाम दिया जो देश के सामने है।भदोही कालीन के बारे में कहा कि भदोही देश के कालीन उत्पाद में 80% का भागीदार है। जितना कालीन का उत्पाद पूरे देश में होता है उसका चार गुना केवल भदोही से होता है ,

जो भदोही के साथ – साथ पूरे प्रदेश के गर्व की बात है। कहा प्रदेश के सभी जिले में कुछ न कुछ खास है। उत्तर प्रदेश में सभी चीजे है। कहा कि उद्यमियों के मुनाफे के लिए सरकार हर तरह प्रयासरत है। सभी को प्रोत्साहन और ट्रेनिंग देकर मजबूत बनाया जायेगा।

कहा कि उद्यमियों के लिए सस्ते ऋण की व्यवस्था की जा रही है। सरकार की मंशा है कि सभी के चेहरे पर मुस्कान हो।जिससे भारत को एक खुशहाल देश बनाया जाये। और पीछे कुछ वर्षो में भारत की स्थिति विश्व में मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहित करना नितांत आवश्यक है। कहा कि यदि प्रदेश में पत्थर की जरूरत होगी तो वह मिर्जापुर से ही आयेगा। न की किसी अन्य जगह से। इसी तरह सभी उत्पादों को प्रोत्साहित किया जायेगा। जिससे प्रदेश और देश को नई पहचान मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2020 को चुनौतीपूर्ण बताया और साथ में इसे कई सफलताओ से भरा भी कहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में भारत की व्यवस्था काफी सराहनीय रही और इससे विश्व के देशो में नया संदेश दिया।

कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य शांति और सौहार्द पूर्ण है और इसका मुख्य उद्देश्य विकास होगा न कि विवाद। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 14 नये एअरपोर्ट और 7  सेना के सहयोग से एअरपोर्ट प्रदेश में जुटने का जिक्र किया और एक्सप्रेस वे का बाकी  अधूरा कार्य जल्द ही पूरा कर लेने की बात कही  ।

सरकार युवाओं के रूचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करा रही है। अब सरकारी नौकरी के लिए कोई बोली नही लगा पायेगा। कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में चार लाख लोगों को रोजगार देना निश्चित है।

और करोडो की संख्या में स्वरोजगार लोगो को जोडा जायेगा। कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। और भदोही का कालीन अब दुनिया आकर खुद खरीदेगी न कि भदोही के व्यवसायी जाकर बेंचेंगे। यह कार्पेट एक्सपो मार्ट भदोही के लोगो के लिए काफी वरदान साबित होगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel