महाराष्ट्र सरकार द्वारा पत्रकारों के अधिकार का हनन निंदनीय- संतोष कुमार तिवारी।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा पत्रकारों के अधिकार का हनन निंदनीय- संतोष कुमार तिवारी। गौरव पुरी (रिपोर्टर ) भदोही। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तरफ से आयोजित एक बैठक में रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया। बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने कहा

महाराष्ट्र सरकार द्वारा पत्रकारों के अधिकार का हनन निंदनीय- संतोष कुमार तिवारी।

गौरव पुरी (रिपोर्टर )

भदोही।

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तरफ से आयोजित एक बैठक में रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया। बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र सरकार पत्रकारों के साथ मनमानी पूर्ण रवैया अपना रही है।

वह किसी आपातकाल से कम नही है। महाराष्ट्र सरकार ने जिस तरह से बुधवार को अर्नब गोस्वामी के खिलाफ बदले की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया निंदनीय है। संतोष कुमार तिवारी ने कहा पत्रकार हमेशा अपने कार्यो से समाज के हित और न्याय की लडाई में आगे रहते है।

लेकिन कभी कभी पत्रकारो पर बदले की भावना से कार्यवाही की जाती है। जो चिंताजनक और निंदनीय है। देश के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित मीडिया के कार्यो में हस्तक्षेप करना कितना उचित है? पत्रकारो के अधिकारों और आजादी पर तथाकथित लोग क्यो रोक लगाना चाहते है।

यदि महाराष्ट्र सरकार अपने मनमानी पूर्ण रवैये में बदलाव नही लायेगी तो पूरा मीडिया जगत इसका विरोध करने पर विवश होगा। यदि कोई बडी से बडी ताकत भी मनमानी करने वालों के साथ हो लेकिन मीडिया की कोई किरकिरी बना तो उसे नीचे आने में ज्यादा समय नही लगता है। महाराष्ट्र सरकार जिस तरह अर्नब गोस्वामी के साथ एक के बाद एक साजिश करके परेशान कर रही है।

वह महाराष्ट्र सरकार के लिए अच्छा संकेत नही है। इसीलिए महाराष्ट्र सरकार जो भी कार्यवाही कर रही है उसे आगे पीछे सोच समझकर करे तो बेहतर होगा। क्योकि पत्रकारों के अधिकारों का हनन किसी भी तरह बर्दाश्त नही होगा। बैठक में काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel