प्रयागराज में आनलाईन राजभाषा बैठक का आयोजन

प्रयागराज में आनलाईन राजभाषा बैठक का आयोजन। स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज।उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आनलाईन वेबीनार के रूप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने कहा कि चूंकि प्रयागराज मंडल हिंदी भाषी क्षेत्र की हृदयस्थली

‌ प्रयागराज में आनलाईन राजभाषा बैठक का आयोजन।

‌ स्वतंत्र प्रभात।

‌ प्रयागराज।

‌उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आनलाईन वेबीनार के रूप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने कहा कि चूंकि प्रयागराज मंडल हिंदी भाषी क्षेत्र की हृदयस्थली है अतः यहाँ सरकारी कार्य अधिक से अधिक हिंदी में ही किया जाना चाहिए। गैर तकनीकी कार्य पूरी तरह हिंदी में तथा तकनीकी कार्य अधिकाधिक रूप से हिंदी में ही किया जाना चाहिए।

‌उन्होंने स्टेशन संचालन नियम जैसे तकनीकी दस्तावेजों को भी अनुवाद करके हिंदी में जारी किए जाने पर बल दिया, और साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किए गए हिंदी अनुवाद कार्य की गुणवत्ता तकनीकी एवं भाषायी रूप से अंग्रेजी संस्करण से किसी भी प्रकार कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि विभिन्न शाखाओं द्वारा जारी किए जा रहें राजभाषा संबंधी आंकड़े गुणवत्तापूर्ण एवं सत्यपरक होने चाहिए।

‌ उन्होंने प्रयागराज मंडल द्वारा प्रकाशित की गई राजभाषा पत्रिका रेल त्रिवेणी के नए संस्करण का विमोचन भी किया। इसके पूर्व बैठक के आरंभ में अपर मंडल रेल प्रबंधक / परिचालन एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी अनुराग गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ एवं उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया।

‌उन्होंने प्रयागराज मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा संपन्न की गई विभिन्न राजभाषा गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा आगामी महीनों में राजभाषा विभाग की भावी कार्य योजना पर भी चर्चा की।
‌जनवरी माह में मंडल कार्यालय में कर्मचारियों के लिए संविधान प्रश्नोत्तरी का फरवरी में मिर्ज़ापुर में कर्मचारियों हेतु संविधान प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी कार्यशाला का मार्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ने अपना व्याख्यान दिया। राजभाषा के विभिन्न पहलुओं से संबंधित 150 प्रश्न एवं उनके उत्तर भी हाल ही में प्रयागराज मंडल की वेबसाइट के राजभाषा पेज पर अपलोड कर दिए गए है।

‌ इस दौरान मंडल कार्यालय के 23 कम्प्यूटरों पर यूनिकोड साफ्टवेयर लोड किया गया तथा जिन कम्प्यूटरों पर यूनीकोड में समस्या आ रही थी उसका निराकरण किया गया। पुस्तकालय में प्रतिदिन लगभग 15 पाठकों के औसत से महीने में लगभग 450 पाठकों ने पत्र पत्रिकाओं का पठन पाठन किया एवं प्रतिदिन 5 के औसत से महीने में लगभग 150 बार पुस्तकें जारी की गईं।


‌बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंशु पांडेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजभाषा में कार्य करना सरल है और हिंदी को दिल से अपनाए जाने की जरूरत है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया आज विचार संप्रेषण का सर्वाधिक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है अतः ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में रेल से संबंधित सूचनाओं में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक / इंफ्र अनामुल हक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एस.के.शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राकेश निगम समेत सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे। अंत में केशव त्रिपाठी, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

‌ प्रयागराज ब्यूरो से दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel