
घट रहा गंडक का जलस्तर लेकिन नही घट रही बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की दुश्वारियां
स्वतंत्र प्रभात,शैलेष यदुवंशी,खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के गांवों से हट रहा है बाढ़ का पानी लेकिन बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम नहीं है। किसी का ढह गया आशियाना तो पानी ने बहा दिया किसानों की करोड़ो रूपये की फसल।गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ ने इस कदर तबाही मचाई की क्षेत्र के
स्वतंत्र प्रभात,शैलेष यदुवंशी,खड्डा, कुशीनगर।
खड्डा तहसील क्षेत्र के गांवों से हट रहा है बाढ़ का पानी लेकिन बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम नहीं है। किसी का ढह गया आशियाना तो पानी ने बहा दिया किसानों की करोड़ो रूपये की फसल।
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ ने इस कदर तबाही मचाई की क्षेत्र के सैकड़ों गरीब बेघर हो उनके आशियाने ढह गए तो क्षेत्र के हजारों किसानों के हजारों एकड़ जमीन पर उगी गन्ना,केला व धान की फसलें बर्बाद हो गई। जिन्हें अब सरकारी सहयोग की आस है।
बाढ़ में सड़ गए फसल गरीबों की ढह गई झोपड़ीया
खड्डा तहसील क्षेत्र के नरकहवा व छितौनी नगर पंचायत भेडिहरवा बड़हरवा टोला पनियहवा व टेगरहा तथा दरगौली के बेलवनिया व भीम नगर में मंगलवार की रात आई बाढ़ ने इन गांवों के हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसल नदी की धारा में प्रवाहित होकर खत्म हो गई तो वही सैकड़ो गरीबो की झोपड़िया बाढ़ में ढह गई।
अब गरीबो को है सरकार की आस
बाढ़ में बेघर हो गए गरीब परिवारों को अब सरकारी सहयोग की आस है तो वही इन गांवों से पानी के हटने के बाद ग्रामीणों को अब मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है तथा बाढ़ में दह कर जंगलों से आये विषैले सांप, कीड़े मकोड़े का भी सामना करना पड़ रहा है।
खबर यह भी पढ़े….
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List