
सिविल डिफेंस ने गोलवां घाटी में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि।
सिविल डिफेंस ने गोलवां घाटी में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि।स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज। भारत चीन की सीमा गलवां घाटी पर भारतीय सेना के कर्नल समेत शहीद हुए बीस भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर सिविल डिफेंस प्रयागराज के वार्डनों ने जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। सिविल डिफेंस के वार्डनों ने जनरल करियप्पा द्वार पर एकत्रित
सिविल डिफेंस ने गोलवां घाटी में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
भारत चीन की सीमा गलवां घाटी पर भारतीय सेना के कर्नल समेत शहीद हुए बीस भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर सिविल डिफेंस प्रयागराज के वार्डनों ने जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। सिविल डिफेंस के वार्डनों ने जनरल करियप्पा द्वार पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखकर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिविल डिफेंस प्रयागराज के उप नियंत्रक ओंकार शर्मा और चीफ वार्डेन अनिल कुमार गुप्ता के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। वार्डनों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें सैल्यूट भी किया। चीफ वार्डेन अनिल गुप्ता ने कहा कि सैनिकों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर सीनियर एडीसी राकेश कुमार तिवारी, डिप्टी चीफ वार्डेन सादिक़ हुसैन सिद्दकी, राजीव भनोट, सुरेंद्र यादव, रौनक गुप्ता, रविशंकर, मनीष द्विवेदी, रतन राज कुमार, मनोज कुमार सिंह, एल के अहिरवार आदि रहे।
प्रयागराज से दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List