गुजरात : हॉस्टल में मासूमों के साथ हो रहा था गंदा काम, शिकायत दर्ज

घटना के बारे में पता चलने पर पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- गुजरात के भावनगर जिले के पालिताना गांव में स्थित एक हॉस्टल में नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. मामले में एक बच्चे के पिता ने हॉस्टल के अधीक्षक के खिलाफ पालिताना टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, यह पूरी घटना तब सामने आई जब बच्चे ने यह बात बोलकर नहीं बल्कि लिखकर बताई है. घटना के बारे में पता चलने पर पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

इस बारे में पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बच्चा पहले पालिताना के एक हॉस्टल में 4, 5 और 6 क्लास तक पढ़ता था. फिर सातवीं क्लास में उसे वापस राजकोट ले जाया गया. लेकिन फिर उसे 8, 9 और 10 क्लास के लिए फिर से पालिताना हॉस्टल में पढ़ने के लिए भेज दिया गया.

बच्चे के पिता ने कहा कि उन्होंने बच्चे को धर्म, संस्कार और पढ़ाई के मकसद से पालिताना भेजा था. 10वीं के एग्जाम खत्म होने के बाद, उनका बच्चा और उनके दोस्त मौज मस्ती करने प्लानिंग कर रहे थे. उसी दौरान बच्चे ने पिता के मित्र जो भावनगर में ही रहते है, हाथों से लिखे एक नोट की फोटो वाट्सएप पर भेज दी, और दोस्त ने पीड़ित बच्चे के पिता को फॉरवर्ड कर दी यह कह कर की उसकी पत्नी को इस बारे में कुछ न बताए और तुरंत भावनगर आ जाए.

शिकायतकर्ता ने बताया कि हॉस्टल के अधीक्षक ने मेरे बच्चे के साथ गलत काम किया. मेरे बच्चे ने बताया कि यह काम 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों के साथ होता है. हमने अब इस बारे में शिकायत डीएसपी के पास भी दर्ज करा दी है.यह शिकायत पॉक्सो (POCSO) के सेक्शन 115 (1), सेक्शन 4 और 6 और जुवेनाइल एक्ट के सेक्शन 75 के तहत ली गई है. 

गुजरात में छह जजों को समय से पहले रिटायर होने का आदेश Read More गुजरात में छह जजों को समय से पहले रिटायर होने का आदेश

About The Author

Post Comments

Comments