जब तक संत और समाज एक साथ खड़े रहेंगे

तब तक भारत की आत्मा अडिग रहेगी-टी राजा

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। सोमेश्वर घाट पर स्थित सनातन धर्म के शिविर में सोमवार की शाम तेलंगाना के चर्चित विधायक टी.राजा पहुंचकर शिव शक्ति पीठ के महंत गंगाधर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। उनके साथ आध्यात्मिक चर्चा की तथा आश्रम में आयोजित संत समागम व सामूहिक भोजन में सहभाग किया।इस अवसर पर टी राजा ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है।
 
जब तक संत और समाज एक साथ खड़े रहेंगे, तब तक भारत की आत्मा अडिग रहेगी। गंगाधर जी महाराज ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि सनातन की रक्षा और संस्कृति के प्रचार में युवाओं व जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु, संतगण और सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें