Road Markings: सड़क पर बनी सफेद और पीली लाइनों का क्या है मतलब? जानिए ड्राइविंग के जरूरी नियम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Road Markings: जब भी आप सड़क पर गाड़ी चलाते हैं, तो सड़क पर बनी सफेद और पीली लाइनें जरूर नजर आती होंगी। ये सिर्फ रंगीन निशान नहीं होतीं, बल्कि ड्राइवरों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से वाहन चलाने के लिए दिशा-निर्देश देती हैं। इन्हें ऑफिशियल रोड मार्किंग कहा जाता है और इनका पालन करना ट्रैफिक नियमों के तहत जरूरी होता है।

सफेद लाइन का मतलब

सफेद लाइनें आमतौर पर उन सड़कों पर बनाई जाती हैं, जहां वाहन एक ही दिशा में चलते हैं, जैसे शहर की सड़कें, हाईवे और फ्लाईओवर।

टूटी हुई सफेद लाइन: इसका मतलब है कि आप जरूरत पड़ने पर लेन बदल सकते हैं या सुरक्षित तरीके से ओवरटेक कर सकते हैं।

सीधी (ठोस) सफेद लाइन: यह पाबंदी दर्शाती है। इसका अर्थ है कि ड्राइवर को अपनी ही लेन में रहना होगा और ओवरटेकिंग की अनुमति नहीं होती।

पीएम मोदी का संबोधन भारत के संविधान का घोर अपमान Read More पीएम मोदी का संबोधन भारत के संविधान का घोर अपमान

एज लाइन (किनारे की सफेद लाइन): सड़क के किनारे बनी लगातार सफेद लाइन बताती है कि सड़क कहां खत्म होती है और शोल्डर कहां से शुरू होता है।

'जम्मू-कश्मीर के सीएम  उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने पर स्पष्टता की कमी को लेकर निशाना साधा Read More 'जम्मू-कश्मीर के सीएम  उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने पर स्पष्टता की कमी को लेकर निशाना साधा

पीली लाइन का मतलब

पीली लाइनें उन सड़कों पर होती हैं, जहां वाहन दोनों दिशाओं में चलते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आमने-सामने की टक्कर को रोकना होता है।

लेखिका मधु किश्वर समेत कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर Read More लेखिका मधु किश्वर समेत कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर

सिंगल ठोस पीली लाइन: इसका मतलब है कि आप सामने वाली लेन में नहीं जा सकते। ओवरटेकिंग मना होती है।

टूटी हुई पीली लाइन: यह संकेत देती है कि स्थिति सुरक्षित होने पर आप ओवरटेक कर सकते हैं।

डबल ठोस पीली लाइन: यह सबसे सख्त रोड मार्किंग होती है। इसका मतलब है कि किसी भी हालत में लाइन पार करना मना है। न ओवरटेकिंग, न यू-टर्न और न ही लेन क्रॉस करने की अनुमति होती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments