नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
IMD Weather Alert: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कहां कहां होगी बारिश ?
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 6 जिले कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज मूसलाधार बारिश हो सकती है।
इसके अलावा जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है, जबकि फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में बूंदाबांदी हो सकती है।
बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को भी हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम खराब रहा। फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम बदल गया हैं. सोमवार शाम से ही नोएडा, आगरा, सहारनपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली. जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है और सर्दी की हल्की सर-सराहट महसूस होने लगी हैं. बारिश का ये सिलसिला आज 7 अक्टूबर को भी जारी रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों के 60 जिलों में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी दी गई है. पश्चिमी यूपी में आज 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का अलर्ट दिया गया है.
आज इन जिलों में होगी बारिश
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, औरैया, जालौन, हमीरपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, आजमगढ़ और सोनभद्र में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं.
बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, नोएडा, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा, कानपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती हैं.
इसी तरह बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, मीरजापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर और मऊ में भी एक या दो स्थानों पर बारिश होगी. इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई हैं. 9 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद बारिश का सिलसिला थमता हुआ दिख रहा है
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments