नवीनतम
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, बिजली निगम का JE रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) धर्मबीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। JE पर आरोप है कि उसने BJP नेता और ठेकेदार ठाकुर भवानी सिंह से 9 लाख रुपये के बिल को पास करने के बदले 34 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
ठेकेदार भवानी सिंह ने बताया कि वह बिजली निगम में ठेकेदार के तौर पर कार्यरत हैं। जब उन्होंने अपना बिल पास करवाने की कोशिश की, तो JE धर्मबीर सिंह ने जानबूझकर बिल को रोक लिया और बिल पास करने के बदले 34 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। भवानी सिंह ने बताया कि उन्होंने यह मामला JE के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचाया, जिन्होंने बिल पास करने के स्पष्ट निर्देश दिए, लेकिन JE ने उनकी भी नहीं सुनी।
ठेकेदार भवानी सिंह की शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की अगुवाई में ट्रैप लगाया और JE धर्मबीर सिंह को 34,000 रुपये लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments