अबकी बार नगर निगम चुनाव में कायस्थ समाज होगा एकजुट- लिया संकल्प
कायस्थ समाज महिला उत्तर प्रदेश का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न, कार्यकारिणी की घोषणा, नगर निगम चुनाव में उतारने का लिया संकल्प
On
लखनऊ। शुक्रवार को कायस्थ समाज महिला उत्तर प्रदेश द्वारा राजधानी स्थित सहारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स “कार्यालय” में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार के नेतृत्व एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान चित्रगुप्त की वन्दना से किया गया।
अपने स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष महिला श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि अब कार्यकारिणी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ महिलाओं को राजनीतिक परिदृश्य में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
इस अवसर पर महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें श्रीमती निधि श्रीवास्तव को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव को प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री, निधि श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन महामंत्री, सारिका श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री, दीप्ति श्रीवास्तव को महामंत्री, अमृता खरे को प्रदेश संगठन महामंत्री, अनुपमा श्रीवास्तव, बिन्दु श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव व मालविका श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अंजना श्रीवास्तव को सचिव, वर्षा श्रीवास्तव को प्रशासनिक प्रभारी और अनिता श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगीता, सुमन, प्रीति, शैलजा सहित कुल 21 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महिला ने सभी को माला पहनाकर सम्मानित भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के विस्तार और राजनीतिक चेतना को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम चुनाव में कायस्थ समाज की 20 सीटों पर पार्षद चुनाव लड़ने का संकल्प पुनः लिया गया है, जिसमें से कम से कम पांच महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगी। उन्होंने महिला प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया कि प्रदेशभर का दौरा कर महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता लाएं और संगठन को मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम में लखनऊ खण्ड स्नातक प्रत्याशी प्रोफेसर आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव की भी विशेष उपस्थिति रही। मंच से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता जोड़ने और मजबूत नेटवर्क तैयार करने का आह्वान किया।
मंच का संचालन श्रीमती निधि श्रीवास्तव ने किया जबकि समापन श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह और सक्रियता देखने लायक रही। यह आयोजन न केवल समाज में संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना बल्कि भविष्य में राजनीतिक क्षेत्र में कायस्थ समाज की सक्रिय भागीदारी का संदेश भी देता दिखा।कुल मिलाकर कार्यक्रम ने महिला नेतृत्व को नई ऊर्जा प्रदान की और संगठन के आगामी लक्ष्यों के प्रति स्पष्ट दिशा दी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List