कृषि विवि में निकली पांच किमी लंबी तिरंगा यात्रा
कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग दो हजार लोगों की निकली तिरंगा यात्रा
कुमारगंज [अयोध्या]।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच किलोमीटर लंबी हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग दो हजार लोगों ने रैली निकाली। हाथ में तिरंगा झंडा लिए आगे-आगे विश्वविद्यालय के कुलपति रैली का नेतृत्व कर रहे थे और उनके दोनों बगल मौजूद एनसीसी कैडेट्स कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे थे। सड़क पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन देखने को मिली जिसका नजारा अपने आप में अद्भुत था।

एनडीडीएवी के छात्र-छात्राएं अलग-अलग वेशभूषा में रैली की रौनक बढ़ा रहे थे। इकंलाब का नारा है, हिंदुस्तान हमारा है, भारत माता की जय आदि देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। तिरंगा यात्रा की शुरुआत कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित नरेंद्र उद्यान से हुई। दो नंबर गेट से होते हुए यह रैली गिरजा मोड़, खंडासा मोड़ और हनुमान मंदिर पहुंची। उसके बाद अयोध्या-जगदीशपुर मुख्य मार्ग से तिरंगा रैली विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से होते हुए प्रशासनिक भवन पर समाप्त हुई।
इस मौके पर विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा गोद लिए गांवों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में किया गया। तिरंगा यात्रा में विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, सुरक्षा अधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी और विश्वविद्यालय एवं एनडीडीएवी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List