Kushinagar : बारिश के लिए इंद्रदेव भगवान की ग्रामीण कर रहे पूजा याचना
भारत की 85% अर्थव्यवस्था है कृषि पर आश्रित बारिश न होने से होगा बहुत बड़ा क्षति - पप्पू पाण्डेय
On
कुशीनगर। जिले के पडरौना विकास खंड के जंगल चौरिया के भरपटिया में भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में इंद्र भगवान को ख़ुश करने के लिए पूजा अर्चन व आरती किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन विशुनपुरा मंडल मंत्री मनोज कुमार गौड ने किया।
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पप्पू पाण्डेय ने कहा कि हर साल 20 जून को मानसून आ जाता था, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद भी मानसून का कहीं अता पता नहीं है, आये दिन भीषण गर्मी से आम जनता व जल, जंगल, जमीन सब सुख रहा है, इसका मुख्य कारण प्राकृतिक संसाधनों के साथ छेड़ छाड़, वनों की अवैध कटान व पर्यावरण का असंतुलन मुख्य कारण है। इसी कारण
एटमॉस्फेयर डिस्बलेंस का खतरा उत्पन्न हो गया है, चारों तरफ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, यही कारण है कि लोगों को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। 85% आबादी कृषि पर आधारित है, परिणाम स्वरुप देश को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इससे भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व को आर्थिक क्षति हो सकती है,अगर समय रहते इस पर मंथन नहीं किया गया तो स्थिति और भयावह होगी, इसी उद्देश्य से आज हम सभी जनमानस के तरफ से इंद्र भगवान को प्रसन्न व ख़ुश करने व इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिये पूजा अर्चन व आरती किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रूना देवी, गिरजा देवी, गीता देवी, मंजू देवी, आशा देवी, गबड़ी देवी, सेम्पु देवी, हिरमती देवी, पिंकी देवी, कुसुम देवी, संतोष, जयप्रकाश, सुभाष, मुन्ना छोटेलाल, मनोज, मदन आदि लोग उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List