सुपौल डीएम ने मरौना प्रखंड के पंचायत सरकार भवनों का किया औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर जताई नाराजगी

अग्रिम भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को मरौना प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत सरकार भवनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य प्रगति और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत बेलही स्थित पंचायत सरकार भवन से की गई। यहां जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए खेद व्यक्त किया और संबंधित कनीय अभियंता (स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन) को अग्रिम भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पंचायत गनौरा स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया, जहां कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को उन्होंने संतोषजनक पाया। इस स्थल पर कार्य में और तेजी लाने के लिए संवेदक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मरौना प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी कुमार गौरव एवं तकनीकी सहायक प्रभु मंडल भी उपस्थित थे।

ताड़ी निकालने के दौरान पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत Read More ताड़ी निकालने के दौरान पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत सरकार भवनों का निर्माण राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पोखर में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत Read More पोखर में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें