भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत व 1857 क्रांति के नायक मंगल पाण्डेय को किया नमन
देवरिया।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने पुष्पांजली अर्पित कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय जी की जयंती पर नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा ईस्ट इंडिया कंपनी कि गलत नीतियों के विरुद्ध मंगल पाण्डेय ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी विद्रोह करने पर ब्रिटिश सरकार ने उनको गिरफ्तार कर 6 अप्रैल को कोर्ट मार्शल किया और 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटकाया गया।
आजादी के शलाका पुरुष मंगल पाण्डेय की जयंती पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मंगल पाण्डेय की शहादत से ही देश के अंदर क्रांतिकारियों में देश की आजादी के लिए जुनून पैदा हुआ और लाखों क्रांतिकारी देश को आजाद करने के लिए आगे आए। ऐसे महान विभूतियों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और जन-जन को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत कैसा हो इस दिशा में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, पूर्व शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा,सुभाष राय,भरत मणि त्रिपाठी,अब्दुल जब्बार,संजीव कुमार मिश्रा, शिव शंकर सिंह, हरिहर त्रिपाठी,रत्नेश मल्ल पिंटू,जुलेखा खातून, जय प्रकाश धनगर,आलोक त्रिपाठी राजन, सुनील यादव,धर्मेंद्र पाण्डेय,शहनाज जफर, मधु शर्मा, रीता देवी, रजनीश प्रसाद,रविन्द्र मल्ल, विनोद दुबे, रमेश चंद वर्मा,संदीप पाण्डेय, सत्यप्रकाश मणि,राजकुमार यादव, सोहन मिश्रा,पन्नालाल पाठक, व्यास दुबे, जयराम उपाध्याय, अशोक गोंड,अबुल हसन आदि कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List