जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण, अफसरों पर जमकर 

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिले मेंउत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज बस्ती जिले में सरयू नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कलवारी-रामपुर तटबंध के पास चल रहे बाढ़ बचाव कार्य स्थल का मुआयना किया और मौके पर काम की गुणवत्ता की गंभीर समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि बाढ़ रोकथाम के लिए लगाई जा रही जालियों में छोटे-छोटे बोल्डर डाले जा रहे हैं और कई जगहों पर खाली स्थान छोड़ दिए गए हैं।
 
यह देखकर मंत्री सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बोल्डर का वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जलशक्ति मंत्री ने मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के अधिकारियों और अधीक्षण अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को यह निर्देश दिया कि संबंधित अधिशाषी अभियंता का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका जाए, क्योंकि कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है।
 
सरयू नदी की कटान से गांवों को बचाने के लिए लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत से 26 छोटे ठोकर और 4 स्पर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनदेखी, लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि काम हर हाल में 30 जून तक पूरा होना चाहिए, ताकि आगामी मानसून सीजन में क्षेत्रवासियों को बाढ़ की त्रासदी से राहत मिल सके।
 
उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अधिकारी की कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें