देश को "वन नेशन वन इलेक्शन" की जरूरत - रजनी तिवारी 

बार चुनाव में देश जाने से बचेगा, विकास कार्यों में खर्च होगा

देश को

कानपुर।
 
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा है कि भाजपा की महिला मोर्चा पदाधिकारी अब हर घर पहुंचकर महिलाओं को वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर जागरुक करेंगी। रविवार को पी रोड स्थित ओंकारेश्वर विद्यालय में एक देश एक चुनाव विषय पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
             उच्च शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता महिला सम्मेलन में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटियार सहित भाजपा की महिला मोर्चा पदाधिकारी और
कार्यकर्ता शामिल हुई। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की शुरुआत की गई।
 
               इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि देश में बार-बार इलेक्शन से विकास प्रभावित होता है। अरबों रुपए चुनाव में खर्च हो जाते हैं। एक बार इलेक्शन होने से बाकी का पैसा विकास कार्यों में खर्च हो सकेगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाएं डॉक्टर, इंजीनियर, नेता, अभिनेता, शिक्षिका, प्रोफेसर आदि जैसी विभिन्न पदों पर कार्य कर रही हैं।
 
ऐसे में देश को वन नेशन वन इलेक्शन की बारीकियां को बताना है जिससे पूरे 12 महीने चुनाव की प्रक्रिया से बचाव हो सके। समय के साथ नागरिकों को भी बदलने की जरूरत है और अब
वन नेशन वन इलेक्शन की भी जरूरत है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel