विश्व लीवर डे पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए लीवर स्वस्थ रखने के उपाय 

आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉक्टर नंदिनी रस्तोगी थीम लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने और लिवर से संबंधित बीमारियों को रोकने में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

आईएमए का ने विश्व लीवर डे पर किया प्रेस वार्ता का आयोजन, शराब लीवर के लिए है घातक -- डा. वी.के. मिश्रा 

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा  शनिवार को "सेवा का मंदिर, आई.एम.ए. कार्यालय,  परेड में प्रेस वार्ता का आयोजन लिवर यानी यकृत से होने वाली बीमारियों की जानकारी देने के लिए किया गया है। लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और 19 अप्रैल को "विश्व लीवर दिवस " के रूप में मनाया जाता है ।
 
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को डॉ. नंदिनी रस्तोगी, अध्यक्ष, आईएमए कानपुर, डॉ कुणाल सहाय उपाध्यक्ष, डॉ विकास मिश्रा, सचिव, आईएमए कानपुर, डॉ वी के मिश्रा, वरिष्ठ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञ, डॉ मयंक मेहरोत्रा, वरिष्ठ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञ, डॉ आशाक हुसैन डार, वरिष्ठ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट विशेषज्ञ ने संबोधित किया। ने बताया की विश्व लिवर दिवस 202 का थीम भोजन ही औषधि है।                                                                               
 
 आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉक्टर नंदिनी रस्तोगी थीम लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने और लिवर से संबंधित बीमारियों को रोकने में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है। संतुलित आहार और भोजन चुन कर, व्यक्ति अपने लिवर के कार्य को बेहतर बना सकते हैं और लिवर विकारों व जोखिम को कम कर सकते हैं।
 
इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया की शराब लीवर की बीमारी का एक प्रमुख कारण है और इसके अत्यधिक सेवन से लीवर खराब और सिरोसिस नाम की बीमारी हो जाती है इसमें लिवर अपना पाचन और अन्य काम नहीं कर पता है  और पोर्टल हाइपरटेंशन की वजह से खून की उल्टी या लैट्रिन होने लगती है।
 
डॉक्टर कुणाल सहाय, उपाध्यक्ष आईएमए कानपुर ने बताया की आजकल NAFLD या MAFLD यानी वह बीमारियां जो शराब की वजह से नहीं बल्कि मेटाबॉलिक कारण जैसे कि शुगर और अत्यधिक चर्बी के जमा होने से लीवर में जो डैमेज होता है वह आज के जमाने में प्रमुख कारण है और यह बीमारी लाइफस्टाइल की बीमारी है जिसका की आसानी से उपचार शुगर के कंट्रोल और वजन के कंट्रोल से  किया जा सकता है और पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
 
डॉ विकास मिश्रा सचिव आईएमए कानपुर ने बताया की लीवर की बीमारी का अत्याधुनिक उपचार दवाइयां, एंडोस्कोपी द्वारा बीमारी की जानकारी और अंत स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है जो की एक अच्छे अस्पताल में अच्छे रिजल्ट के साथ कराया जा सकता है और आदमी एक स्वस्थ जीवन जी सकता है ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments