अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर भव्य आयोजन

भगवान से चित्रगुप्त जी एवं भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है I

अखिल भारतीय कायस्थ  महासभा सोनभद्र  द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य  दिवस पर भव्य आयोजन

भगवान श्री चित्रगुप्त के विग्रह का जलाभिषेक करने के बाद पुजारी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया गया I

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर भव्य आयोजन किया गया I उक्त आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त के विग्रह का जलाभिषेक करने के बाद पुजारी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया गया I पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया था I

  मंदिर परिसर में सैकड़ो कायस्थ के अलावा अन्य लोगों ने भी पूजन अर्चन किया I महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रह्मा जी ने दस हजार वर्ष तपस्या की तब उन्हीं के शरीर से चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी प्रकट हुए थे और हम सभी भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वंशज हैं I

कोहरे ने छीन ली एक ज़िंदगी: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता राजू यादव की मौत Read More कोहरे ने छीन ली एक ज़िंदगी: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता राजू यादव की मौत

सभी कायस्थ पूरे देश में चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट दिवस को मनाते हैं I संसार में जन्म लेने वालो के कर्मों के लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजन कायस्थ के अलावा अन्य लोग भी करते हैं I उन्होंने कहा कि आज बड़ा अच्छा संयोग है कि भगवान से चित्रगुप्त जी एवं भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है I

प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों पर बिक रहा यूरिया खाद Read More प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों पर बिक रहा यूरिया खाद

सामूहिक पूजन व आरती के पश्चात पुजारी ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के बारे में विधिवत व्याख्यान प्रस्तुत किया I उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव संजू, सुशील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आनंद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी लाल अभिषेक श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव नन्हे, रितेश श्रीवास्तव सर्वेश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ो कायस्थ के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी, मनोज कुमार,अनूप केसरी, चंदन केसरी, अनुपम त्रिपाठी, मनोज सोनकर, आशीष सहित अन्य कई उपस्थित थे I कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया I सभी उपस्थित जनों के प्रति संतोष कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। 

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel