अनावश्यक कारणों से अलार्म चेन पुलिंग करने वालों पर प्रयागराज मण्डल की कड़ी कार्यवाही।
अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 3,684 लोगों को किया गया गिरफ्तार 18.57 लाख रुपये वसूल किया गया जुर्माना।
On
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेन पुलिंग की यह अवैध गतिविधि ट्रेनों के सुचारू संचालन में बाधा डालती है और यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है। इसे रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक मंडल में 3688 चेन पुलिंग के मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 3,684 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल 18.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई सुनिश्चित करती है कि रेल सेवाएं समय पर संचालित हों और यात्रियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन पर 375 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 373 यात्रियों की गिरफ्तारी हुई और 2,23,758 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अलीगढ़ जंक्शन पर 349 मामलों में सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर 1,15,560 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कानपुर सेंट्रल में 492 मामलों में 490 यात्रियों की गिरफ्तारी हुई और 2,84,309 रुपये की वसूली की गई।
इटावा जंक्शन में 283 मामले सामने आए, जहां 286 यात्रियों को गिरफ्तार कर 1,07,605 रुपये का जुर्माना लगाया गया। फतेहपुर स्टेशन पर 219 मामलों में सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर 1,23,490 रुपये की वसूली की गई। मिर्जापुर स्टेशन पर 240 यात्रियों को गिरफ्तार कर 1,48,515 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
शिकोहाबाद स्टेशन* पर 99 मामले दर्ज हुए, जिनमें सभी यात्रियों की गिरफ्तारी हुई और 37,490 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टूंडला जंक्शन पर 301 मामलों में 299 यात्रियों को गिरफ्तार कर 88,885 रुपये की वसूली की गई।
उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि अनावश्यक चेन पुलिंग न करें और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें। चेन पुलिंग का दुरुपयोग न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी असुविधा पहुंचाता है। रेलवे प्रशासन ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्क है और यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है ताकि सभी को एक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List