पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए डीएम ने की बैठक 

घायल जीव जंतुओं को एसपीसीए के अस्पताल में पहुंचाएं 

पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए डीएम ने की बैठक 

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के  अध्यक्षता में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए समिति (एस.पी.सी.ए.) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को पशुओं के प्रति होने वाले अत्याचार को रोकने के ठोस प्रयास किए जाने के निर्देश दिए । एस.पी. सी. ए. घायल जीव - जंतुओं, पशु -पक्षियों का बेहतर इलाज कराते हुए उन्हें उक्त संस्था द्वारा बनाये गए निवास स्थल में रखा जाये। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी घायल जीव -जंतुओं, पशु -पक्षियों को एस.पी. सी. ए. द्वारा बनाये गए अस्पताल में पहुंचा सकते हैं, जहाँ उनका संस्था द्वारा बेहतर इलाज किया जायेगा। 
 
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इच्छुक लोग उक्त संस्था के द्वारा स्वस्थ किये गए जीव - जंतुओं व पशु को रायपुरवा थाना के बगल में बने एस.पी. सी. ए. द्वारा निर्मित भवन से गोद ले सकते हैं। लोग अन्य किसी भी जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने समिति की बैठक में उपस्थित न होने वाले सदस्यों को हटाते हुए नए कर्मठ लोगों को समिति में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग से घायल जीव- जंतु और पशु -पक्षियों के लिए कई इंडोर हॉस्पिटल का निर्माण  करने के भी निर्देश दिए, उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था का अस्पताल,लाल बंग्ला में अवस्थित है। 
 
 गौरतलब है कि संस्था का रजिस्ट्रेशन 2015 में हुआ था।संस्था के प्रबंधकारिणी समिति  के अध्यक्ष जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर आयुक्त, जिला वन अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य हैं।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel