बही जब सुरभित बसंती बयार रंग पर्व होली का आया त्यौहार।

बही जब सुरभित बसंती बयार रंग पर्व होली का आया त्यौहार।

प्रयागराज - बही जब सुरभित बसंती बयार 
रंग पर्व होली का आया त्यौहार
 फाल्गुन में फाग और रंगों की धार 
पिचकारी से रंगों की सुन्दर फुहार 
जीवन बगिया में है सपनों की बहार 
रंग पर्व होली का आया त्यौहार।।
 
जीवन में आया प्रकृति का संयोग 
उद्भव के क्षण हैं सुन्दर है  योग 
प्रकृति में सृजन का गुंजारित उद्घोष 
पक्षी भी कर रहे हैं सुन्दर जयघोष 
आयो मिल करें हम अपनी जयकार 
रंग पर्व होली का आया त्यौहार।।
 
सुन्दर है जीवन लो ऊंची उड़ान 
जीवन अमिय का करें सब पान 
मां भारती के हम सब पुत्र महान 
ज्योतिर्गमय पथ है बढ़े श्रीमान
होलिका में दहन हो कलुषित विकार 
रंग पर्व होली का आया त्यौहार।।
 
रंगे जीवन को नित सपनों के साथ 
हर्षित हो बढ़े हम हो हाथों में हाथ 
 जीवन की तूलिका में रंग हों हज़ार 
रंग पर्व होली का आया त्यौहार।।
 
देश में भी हो नव उल्लास चहुंओर 
परिवार को बांधे अपनत्व डोर 
हो सबके हृदय में संवेदना और प्यार 
रंग पर्व होली का आया त्यौहार।।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel