भाजपा  महिलाओं के रोजगार, विकास व सम्मान के लिए काम कर रही  है :- विजय शुक्ला रिंकू

भाजपा  महिलाओं के रोजगार, विकास व सम्मान के लिए काम कर रही  है :- विजय शुक्ला रिंकू

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। रविवार को नगर पालिका परिषद गोलागोकर्णनाथ के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मा० सुजीता कुमारी सदस्य राज्य महिला आयोग उ०प्र० ने समाज में उत्कृष्ट योगदान करने वाली मातृशक्ति को अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न लेकर सम्मानित किया।सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा० सुजीता कुमारी कार्यक्रम आयोजक नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
 
इसके पश्चात मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उ०प्र० की सदस्य मा० सुजीता कुमारी ने समाज में अन्यानि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली नगर की 25 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित करते हुए कहा कि," योगी -मोदी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही है। मोदी सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'  एक महत्वपूर्ण योजना है, जो भारत में लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर रही है,मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत देश की सभी गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिलवाया गया।
 
इसके साथ नमो ड्रोन दीदी योजना, सुकन्या योजना जैसी अनेक योजनाओं के साथ महिलाओं को सशक्त करने के लिए चुनाव में उन्हें 33% आरक्षण दिया है।नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि," अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस न केवल महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि हम महिला सशक्तिकरण के लिए क्या कर रहे है।
 
हमारी मातृशक्ति जितनी  मजबूत होगी देश भी उतना मजबूत होगा।कार्यक्रम में समाजसेवी प्रेमलता अग्रवाल,रचना सक्सेना ,सभासद अख्तर जहाँ, गीता देवी,ईशावती ,नसरीन, शहनाज बानों, रचना देवी,दीपिका सैनी, फरहा नाज सविता गुप्ता, एड. खदीजा जमाल,सविता बाजपेयी, लाजवंती देवी,रेहाना अंसारी, साहित्यकार ,डा स्मिता तिवारी, शिप्रा खरे,आशा श्रीवास्तव, रिचा केडिया, प्रियंका गुप्ता, पत्रकार अंशिका सक्सेना को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० स्मिता तिवारी ने किया इस अवसर पर पिंकी गुप्ता, गीता विश्वकर्मा, आरती भदौरिया, रेखा मिश्रा,अनीता शर्मा, गीता दुबे, सीमा वर्मा,सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel